सितारगंज। श्री शिव कांवर सेवा समिति के तत्वावधान में आज ग्यारह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह धमूधाम के साथ कराया गया। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व तमाम लोगों ने नव दंपतियों को शुभाशीष देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

श्री शिव कांवर सेवा समिति ने हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्यारह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। श्री रामलीला मैदान का विवाह स्थल बनाया। मौनी बाबा शिव मंदिर से ग्यारह रथों में दूल्हें धूमधाम से बरात लेकर निकले और शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए विवाह स्थल पहुंचे। बरात में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, वर पक्षों के लोग शामिल हुए। रामलीला मैदान पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के परिजनों, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर दूल्हों का स्वागत किया और फिर जयमाला हुई। श्री शिव कांवर सेवा समिति की ओर से परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहयोग किया। विवाह की रस्में पंडित हरीश भट्ट ने संपन्न करायी जबकि समिति के आनंद बोरा ने पूरे कार्यक्रम की देखरेख की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, संजय गोयल, महेश मित्तल, सुमन राय, दीपक गुप्ता, रणधीर गिरी, राधे गिरी, रवि रस्तोगी, भोला जोशी, ब्रजमोहन नेगी, वीना साहू, सुरेश जैन, नितिन चौहान, उदय राणा, प्रिंस गुप्ता, सत्येंद्र दिवाकर समेत तमाम जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा संभ्रात नागरिकों ने वर वधु को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। अंत में आनंद बोरा ने सभी दानदाताओं व सहयोगियों आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *