पटना। बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मेडिकल जांच के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल लाया गया है।

बता दें कि निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने कल रात जालसाजी और संपत्ति विवाद के एक मामले में कोर्ट से जारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से सांसद की तबियत बिगड़ गई थी। जिस कारण उन्हें आज पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल लाया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला 1995 का बताया जा रहा है। उन पर प्च्ब् की धारा 468, 506 और 120ठ के तहत दर्ज मामला दर्ज हुआ था।

इधर, सांसद पप्पू यादव ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *