​पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना बैठक संपन्न हुई। यह बैठक लोकसभा में विपक्ष द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध में किए गए मतदान के खिलाफ प्रस्तावित ‘जन आक्रोश यात्रा’ की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशानुसार जनपद में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन और जागरूकता अभियान चलाकर विपक्ष के महिला विरोधी चेहरे को उजागर किया जाएगा।
​तय कार्ययोजना के अनुसार, इस अभियान का आगाज 22 अप्रैल को जिला कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से होगा। इसके अगले दिन, 23 अप्रैल को गांधी प्रेक्षागृह में भव्य ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात जनपद की सड़कों पर ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली जाएगी। आंदोलन को जमीनी स्तर पर ले जाने के लिए 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद की जिला पंचायत, सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में विपक्ष के कृत्य के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इन पारित प्रस्तावों को माननीय राष्ट्रपति महोदय को प्रेषित किया जाएगा।
​बैठक के दौरान जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, रेखा सिंह परिहार, नमन प्रताप राजपूत, विकास श्रीवास्तव, अतेंद्र पाल सिंह, और मनोज गुप्ता सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, सृष्टि गुप्ता, विकास वाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, अभिमन्यु गंगवार, हर्षित चौधरी, गोविंद पासवान, विवेक शुक्ला, प्रेम सागर, अनूप वाल्मीकि, सूरज प्रकाश और मनोज शर्मा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *