नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश। भोपाल बैतूल नेशनल हाईवे पर पथारौटा नहर में एक कार के गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार भोपाल बैतूल नेशनल हाईवे पर रात करीब 12 बजे पथारौटा नहर में एक कार गिरने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम ने भारी मशक्कत के बाद3 शवों को बरामद कर लिया। पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। मृतकों के परिजनों को जैसे ही इसकी इत्तला मिली जो उनमें कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *