पीलीभीत। ​नगर पालिका परिषद पीलीभीत के कार्यालय परिसर में शासन द्वारा नामित पांच नए सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने नवनियुक्त सदस्य नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, स्वतंत्र देवल और प्रतीक अग्रवाल को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए पालिका प्रशासन के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे। नवनियुक्त सभासदों के स्वागत में नगर पालिका परिसर में ढोल-नगाड़े बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उनका अभिनंदन किया।
​समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा नामित किए गए ये पांचों सदस्य जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जिनका जनसेवा का लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन अनुभवी सदस्यों के शामिल होने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी और शहर के रुके हुए विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नगर की स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में इन नए सदस्यों का सुझाव और सक्रियता मील का पत्थर साबित होगी।
​स्वागत समारोह के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान और अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य निर्वाचित सभासदों ने नवनियुक्त सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभासद साकेत सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभासद सुनीता सिंह, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, अवतार सिंह, मोनू, राशिद हुसैन, शरीफ अंसारी, अनस अंसारी और विकास बाबू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही व्यापारी नेता अर्जुन सिंह टहलानी, जितेंद्र गुप्ता, रतन नाथ मिश्रा और शाहिद सहित कई गणमान्य नागरिकों ने नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे जनहित के मुद्दों को परिषद की बैठकों में प्रमुखता से उठाएंगे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *