​अमरिया । ग्राम पिंजरा बमनपुरी निवासी एक पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोपी द्वारा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि ग्राम भमौरा निवासी आकाश, जिसके खिलाफ उसने बीते 7 फरवरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था, हाल ही में न्यायालय से जमानत पर रिहा होकर बाहर आया है। आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद से ही आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहा है।
​पीड़िता के अनुसार, 15 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी आकाश अपने पिता खेमकरन और तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में जबरन घुस आया। वहाँ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में सुनवाई न होने के कारण उसे पुलिस अधीक्षक की शरण लेनी पड़ी। एसपी के कड़े निर्देश के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *