नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां छात्रों के पीजी हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल हो रही इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों, खासकर छात्रों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। इमारत गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना के बाद बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की सूचना है, जिनमें छात्र भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे वाली इमारत में छात्रों का पीजी हॉस्टल संचालित हो रहा था। इस वजह से मलबे में कई छात्रों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। बचावकर्मी मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी हॉस्टल की इमारत, मलबे में कई छात्र फंसे; रेस्क्यू जारी https://adhunikduniya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%89/

लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली कराया है। फिलहाल बचाव अभियान प्राथमिकता पर चलाया जा रहा है। हादसे में कितने लोग फंसे हैं और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
इमारत गिरने के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन और राहत एजेंसियों का पूरा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।