सितारगंज। दहेज में बुलेट बाइक और सोने की अंगूठियों की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और पति की दूसरी शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास-ससुर और दो जेठों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मगरसड़ा निवासी मलकीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 13 मार्च 2020 को गुर जीत सिंह के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य अनुसार गृहस्थी का सामान और अन्य उपहार दिए थे, लेकिन विवाह के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने को लेकर उसे ताने देने शुरू कर दिए। आरोप है कि उसे रसोई में जाने से रोका गया और छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज व मारपीट की जाने लगी।

पीड़िता के अनुसार, पति गुर जीत सिंह, सास नि र्मल कौर उर्फ नि म्मो, ससुर बल विंदर सिंह तथा जेठ जो गा सिंह और राज बीर सिंह ने दहेज में बुलेट बाइक और सोने की अंगूठियों की मांग की। मांग पूरी न होने पर पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी गई।

मलकीत कौर ने बताया कि दो बेटियों सीरत कौर (5 वर्ष) और हरजिंदर कौर (2 वर्ष) के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक क्रूर हो गया। आरोप है कि उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया और उसका स्त्रीधन भी छीन लिया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मायके में रहने के दौरान उसके पति ने नगला, नानकमत्ता निवासी संगीता कौर उर्फ सुनीता उर्फ जस्सी से दूसरी शादी कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर 16 जनवरी 2025 को गांव मगरसड़ा में पंचायत बुलाई गई, जिसमें पति ने कथित तौर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए दूसरी महिला से संबंध समाप्त करने और पत्नी को साथ रखने का भरोसा दिया था।

इसके बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपने जेवर और स्त्रीधन वापस मांगे तो पति कई-कई दिनों तक घर नहीं लौटा और सास-ससुर व जेठ लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। 27 मार्च 2026 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन पति और ससुराल पक्ष का कोई सदस्य उसे देखने तक नहीं पहुंचा।

वर्तमान में विवाहिता अपने तीनों बच्चों के साथ भय और असुरक्षा के माहौल में ससुराल में रहने को मजबूर है। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *