रूद्रपुर। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज अंतर्गत तिलपुरी गांव डाम अंदर क्षेत्र में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की टीम हरकत में आ गई।रेन्ज अधिकारी पुरानचन्द जोशी और एसडीओ शशि देव सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।वन विभाग प्राकृतिक मौत,करन्ट या अन्य किसी संदिग्ध कारण समेत सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हाथी की मौत किन कारणों से हुई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।