पीलीभीत। भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्व प्रांत के आगामी सत्र 2026-27 के लिए डॉ. अनिल सक्सेना को प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में रोटरी क्लब के अध्यक्ष और प्रांत संगठन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे डॉ. सक्सेना की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की सूचना मिलते ही भारत विकास परिषद की ‘टाईगर शाखा’ सहित जनपद के विभिन्न संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। परिषद के जिला प्रभारी डॉ. एसपीएस संधू ने डॉ. सक्सेना की नियुक्ति पर गौरव व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
डॉ. अनिल सक्सेना की इस नई जिम्मेदारी पर शहर की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। शुभकामनाएँ देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव सुनील खेड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजीव जोली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितिन डालब और पूर्व क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दूरबुश प्रमुख रहे। वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
बधाई देने वालों का सिलसिला दिन भर चलता रहा, जिसमें क्षेत्रीय संयुक्त सचिव नरेंद्र अरोड़ा, पूर्व संरक्षक प्रभात सक्सेना, राहुल यदुवंशी, पुरातन छात्र कल्याण संघ के महासचिव डॉ. हरिशंकर मिश्रा, नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अश्वनी सचदेव, प्रांतीय पर्यावरण संयोजक अनिल मेंनी और भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष डॉ. अनुरीता सक्सेना शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त टाईगर शाखा के अध्यक्ष रवि देव शर्मा, सचिव जगदीश सक्सेना, रोटरी क्लब के सचिव कपिश अग्रवाल, डॉ. मनोज गुप्ता, नीमा अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत त्यागी, डॉ. अटल मनी, डॉ. प्रदीप अग्रवाल और लक्ष्मीकांत शर्मा सहित अनेक शुभचिंतकों ने डॉ. सक्सेना को यशस्वी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
