नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के 11 वर्ष पूरे होने पर इसके प्रभाव और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस पहल ने शासन व्यवस्था को नए सिरे से परिभाषित किया है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और विकास की गति को तेज किया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित किया है और इसे अधिक सरल व सुगम बनाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आसान डिजिटल भुगतान प्रणाली, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पारदर्शी वितरण और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार ने ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि तकनीक अब नागरिकों के जीवन को सरल बनाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi