​पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत शहर के व्यस्त डिग्री कॉलेज चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ शिव शक्ति बारात घर के पास देर शाम एक अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
​घटना की सूचना मिलते ही थाना सुनगढ़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *