पीलीभीत। ​केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल सुविधाओं की प्रगति जांची और जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह से वर्तमान अवस्थापनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्षा काल में स्टेडियम में भारी जलभराव हो जाता है, जिससे न केवल खिलाड़ियों को अभ्यास में बाधा आती है बल्कि करीब एक महीने तक खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप रहती हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही इसके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने खेल विकास को विस्तार देने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ा अधिकारी को एथलेटिक्स ट्रैक का नया प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिनमें बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी सुधीर गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य शामिल थे। साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन शर्मा, विजयवर्धन तोमर, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार और जिला विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *