रुद्रपुर/काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत गढ़ीनेगी के अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) नितिन सिंह भदौरिया ने चुनावी कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया काशीपुर में संपन्न कराई जाएगी।

📅 यह रहेगा पूरा चुनावी शेड्यूल:

  • नामांकन पत्र जमा करना: 27 और 29 मई (सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक)
  • नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny): 30 मई (सुबह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 31 मई (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक)
  • चुनाव चिन्ह (प्रतीक) आवंटन: 01 जून (सुबह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
  • मतदान (Voting): 09 जून (सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक)
  • मतगणना (Counting): 11 जून (सुबह 08:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

📍 यहाँ जमा होंगे पर्चे और यहीं होगी मतगणना:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने और नाम वापसी का पूरा कार्य उप जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय काशीपुर में संचालित किया जाएगा। इसके अलावा, 11 जून को होने वाली मतगणना नवीन फल मण्डी समिति परिसर, काशीपुर में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *