सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 95.20 लाख रुपए लागत की बनने वाली चार किमी ग्रामीण सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।
बुधवार को तुर्कातिसौर मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सड़क का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया। शासन ने गांव तुर्कातिसौर से गगनपुर तक चार किमी सड़क के निर्माण के लिए 95.20 लाख रुपए की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृत प्रदान की थी। लोक निर्माण विभाग कार्यदाई संस्था नामित किया था।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले चार साल में सितारगंज में 375 करोड़ की लागत से विकास कार्य धरातल में उतारे गए हैं। जल्द ही, 100 करोड़ रुपए के अन्य विकास योजनाओं को भी मंजूरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में सभी धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर विकास कार्य कराए जा रहें हैं। पार्टी और वह लगातार जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहें है। जबकि कुछ नेता चुनावी साल में जनता के बीच पहुंचेगे। इधर, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को मंजूरी दिलाने के लिए मंत्री बहुगुणा का आभार जताया।
वहां ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, उदय राणा, ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र राणा, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, विजय शंकर, राकेश ढल, प्रदीप राणा, राजेश ढल, अरविंद सिंह, विक्की ढल, मंगेशरी देवी, गंगा देवी, रामभरोसे राणा, जगदीश गुरुरानी, सन्नी ढल, निर्मल सिंह, दर्शन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *