मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पत्नी को खाना बनाने से इंकार करन महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने पत्नी की इस हरकत पर कथित तौ पर गोली मार कर हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि एक व्यक्ति की पत्नी बीमार थी, पति ने उसे खाना बनाने को कहा। पत्नी ने मना किया तो आग बबुला हुए पति ने कथित तौर पर पत्नी को गोली मार दी। मृतका की शिनाख्त 35 वर्षीय रूचि के रूप में हुई है। मृतिका के दो बच्चे 14 साल की बेटी और 11 वर्ष का बेटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *