खटीमा/रुद्रपुर, उत्तराखंड। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा के लिए 9 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर में आयोजित भव्य ‘सेवा शौर्य सम्मान समारोह’ को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करने के साथ-साथ नवनिर्मित सीएसडी (CSD) कैंटीन का भी विधिवत लोकार्पण करेंगे।

तैयारियों का दौर शुरू, वीसी के जरिए दिए निर्देश
कार्यक्रम की भव्यता और सुरक्षा को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से आला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूरी कर ली जाएं। रूहेला ने कहा कि यह आयोजन हमारे देश के रक्षकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक माध्यम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासनिक अमला अलर्ट, स्थलीय निरीक्षण के आदेश
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खटीमा प्रशासन को सतर्क करते हुए पेयजल, विद्युत और सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) दिवेश शाशनी और अपर जिलाधिकारी (ADM) पंकज उपाध्याय को तत्काल कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करने और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रमुख गणमान्य रहे मौजूद
महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)