​पीलीभीत। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन का विस्तार करते हुए पीलीभीत के वरिष्ठ नेता और बरेली मण्डल के सह-प्रभारी श्री कुलविन्दर सिंह गिल को एक बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। ब्रजप्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह पाण्डव द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति-पत्र के अनुसार, श्री गिल को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (ब्रजप्रान्त) की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी यह नियुक्ति आगामी दो वर्ष अथवा अगले अग्रिम आदेश (जो भी पहले हो) तक के लिए प्रभावी रहेगी। नव-नियुक्त उपाध्यक्ष पर अब ब्रजप्रान्त के अंतर्गत आने वाले जिलों में संगठन के कार्यों के बेहतर समन्वय और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी होगी।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *