सितारगंज। एसएसबी जवानों ने कैंप में विश्व कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें जवानों को कैंसर रोग के लक्षणों की पहचान, प्रारंभिक जांच और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
बुधवार को कमान अधिकारी दीपक सिंह जायाडा के नेतृत्व में द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. बीबी सिंह की उपस्थिति में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल की डॉ. पूनम बिष्ट ने शिविर का संचालन किया। शिविर में बलकर्मियों एवं जवानों के परिवारों की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान चिकित्सकों ने कैंसर रोग के लक्षणों की पहचान, प्रारंभिक जांच, रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।

साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अनिवार्यता पर जोर दिया। वहीं, महिलाओं को विशेष रूप से स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की प्रारंभिक पहचान एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
इधर, डॉ. बीबी सिंह ने इसे नारी सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। शिविर में उप निरीक्षक एएस राणा, सहायक उप-निरीक्षक सुनील यादव, मुख्य आरक्षी विकास, आरक्षी प्रेम कुमार, कुमारी किरण एवं वाहिनी के जवान व संदिक्षा सदस्य उपस्थित रहें।