सितारगंज। एसआईयू निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत की माता 76 वर्षीय पार्वती देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लम्बे समय से अस्वस्थ थी। विशेष अभिसूचना विभाग में विशेष अभिसूचना अधिकारी (निरीक्षक) के पद पर सितारगंज में तैनात देवेंद्र सिंह सामंत परिवार के साथ गांव फागपुर, बनबसा में रहते हैं। वह मूल रूप से कापड़ीगांव, कलानीछीना पिथौरागढ़ के निवासी है। अंतिम संस्कार 21 मार्च को शारदा घाट बनबसा में होगा। पार्वती देवी के तीन पुत्रों में दो पुत्र कमान सिंह और नरेंद्र सिंह सामंत सेना में तैनात हैं। उनके पति किशन सिंह सामंत भी सेना से रिटायर्ड थे। उनका इसी साल स्वर्गवास हुआ था। निरीक्षक देवेंद्र सामंत की माता के निधन पर सीओ बीएस धौनी, जेडओ पिथौरागढ़ संजीव तिवारी, कोतवाल सुदंरम शर्मा, एसआईओ निरीक्षक हेमंत भट्ट, एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला, एएसआईओ खटीमा मुकेश पाल, हेम जोशी ने शोक जताया। आधुनिक दुनिया परिवार ईश्वर से दिवगंत पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)