टनकपुर। चंपावत पुलिस ने वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गैर जमानती वारंट में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंपावत एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान मानवी पत्नी संदीप निवासी चामुंडा मंदिर थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर तथा हरीश बोरा पुत्र दौलत बोरा निवासी बस्तिया टनकपुर जनपद चंपावत के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि वांछित आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi