रुद्रपुर। श्री अग्रवाल महिला समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ऊषा अग्रवाल को भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने उनके निवास पर पहुंचकर अग्र समाज के लोगों के साथ अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्प भेंटकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रमोद मित्तल ने कहा श्रीमती ऊषा अग्रवाल एक सक्रिय,कर्मठ एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं उनके नेतृत्व में अग्रवाल महिला समिति नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए समाज सेवा,महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।श्रीमती ऊषा अग्रवाल ने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी तथा समिति के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगी। सम्मान करने वालों में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अमित जैन,अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के सचिव एडवोकेट मनीष मित्तल, एडवोकेट पूजा मित्तल, निखिल चंडोक, डॉक्टर गौरव अग्रवाल, अमित मित्तल, नितिन अग्रवाल सहित तमाम सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *