रुद्रपुर/खटीमा: जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने बाजपुर और खटीमा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने हजारों किलोग्राम लहन और भट्टियों को नष्ट कर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

खटीमा में नदी किनारे चल रही 03 भट्टियां ध्वस्त
आबकारी क्षेत्र-2 खटीमा की टीम ने रघुलिया और दाह ढाकी गाँव के पास नदी किनारे छापेमारी की। यहाँ अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के लिए धधक रही 03 भट्टियों को मौके पर ही तोड़ दिया गया। टीम ने तलाशी के दौरान लगभग 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 2400 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया।

बाजपुर में बरामद हुई कच्ची शराब
क्षेत्र-4 बाजपुर (तेजाफौजा) में दी गई दबिश के दौरान टीम ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एक तस्कर गिरफ्तार, चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग
आलावर्दी क्षेत्र में टीम ने गोपाल चंद पुत्र गंभीर चंद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 40 पाउचों में भरी लगभग 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, महेशपुरा चेक पोस्ट पर जनपदीय प्रवर्तन दल और क्षेत्र-04 की संयुक्त टीम ने सघन रोड चेकिंग अभियान भी चलाया।

कार्यवाही में शामिल रही ये टीम:
इस पूरी कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, और आबकारी सिपाही रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल एवं अर्चना यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *