देहरादून सचिवालय संघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। लंबे अंतराल के बाद होने जा रहे उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संघ से जुड़े कुल 1155 मतदाता इस बार अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस पद पर दो उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है, जिनमें दीपक जोशी और प्रदीप पपने शामिल हैं। दोनों प्रत्याशी कर्मचारियों के बीच लगातार जनसंपर्क और समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

चुनाव को लेकर सचिवालय परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 15 मई को अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। लंबे समय बाद हो रहे इन चुनावों को सचिवालय कर्मचारियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *