उत्तरकाशी। राजस्थान के जोधपुर से गंगोत्री धाम दर्शन के लिए आए तीर्थयात्री प्रेम प्रकाश का खोया हुआ पर्स उत्तरकाशी पुलिस ने खोजकर उन्हें सकुशल वापस सौंप दिया।

पर्स में नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन और आवश्यक दवाइयां रखी हुई थीं। हाईवे पेट्रोल ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल चालक पवन कंडवाल और होमगार्ड धर्मेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए पर्स की तलाश की और उसके वास्तविक स्वामी का पता लगाकर सुरक्षित वापस कर दिया।

अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर तीर्थयात्री प्रेम प्रकाश ने उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi