Screenshot

रूद्रपुर/सितारगंजइण्डिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जिले में मिला जुला असर दिखा। जिला मुख्यालय में जहां नगर के कई मेडिकल स्टोर व विभिन्न निजी चिकित्सालयों में मेडिकल स्टोर खुले दिखाई दिये तो वहीं दूसरी ओर उनका पूर्ण समर्थन करते हुए तमाम मेडिकल स्टोर स्वामियों ने अपने प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बन्द रखे।

गौरतलब है ऑल इण्डिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा ऑनलाईन दवा की बिक्री बन्द करने, कारपोरेट कम्पनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट को बन्द करने तथा नकली दवाओं के खिलाफ चलाये जा रहे आन्दोलन के तहत आज देशव्यापी मेडिकल स्टोर बन्द का आव्हान किया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के आयुष विभाग द्वारा प्रदेश के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस के माध्यम से चेतावनी दी गई थी कि आवश्यक सेवाओं के तहत जनहित में मेडिकल स्टोर खुले रखे जायें ऐसा न करने पर कार्रवाई की जा सकती है जिसे देखते हुए देशव्यापी मेडिकल स्टोर बन्द का मिला जुला असर दिखाई दिया। आज प्रदेश कोषाध्यक्ष समीर चतुर्वेदी के नेतृत्व में दवा विक्रेताओं ने अम्बेडकर पार्क में हाथों में स्लोगन व मांगे लिखी हुई तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी की।प्रदेश कोषाध्यक्ष समीर चतुर्वेदी,जिला महामंत्री सर्वेश अरोरा, रजत बत्रा,महानगर अध्यक्ष अनीश सुखीजा,महामंत्री रजत बत्रा,कोषध्यक्ष रमेश गुलाटी, विनोद कुमार,सार्थक नारंग,संजय गुप्ता,इन्द्रजीत अरोरा,गौरव अरोरा आदि ने कहा कि नकली दवायें व आनलाइन फार्मेंसी बन्द की जाये,आज यह हमारा सांकेतिक बन्द था यदि हमारी मांगे नही मानी गईं तो भविष्य में सख्त रवैया अपनाया जायेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व स्वास्थ्य विभाग की होगी।

रूद्रपुर। नगर के अनेक थोक व रिटेल दवा विक्रेताओं ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स द्वारा ऑनलाइन दवा की बिक्री बन्द करने, कॉरपोरेट कम्पनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के नाम पर नकली दवाइयों का कारोबार करने के विरोध में किए जा रहे आंदोलन का जहां समर्थन किया है तो वहीँ उन्होंने जनहित में देशव्यापी दुकानें बन्द करने के प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त करते हुए आज अपने  मेडिकल स्टोर खोले रखे हैं। दुकानें खोले रखने वालों हरीश मुंजाल,राजकुमार हुड़िया, राजीव कामरा,सुमित खुराना,संजीव कुमार,रुशील अरोड़ा, चेतन कुमार,अमित छाबडा़,सुशान्त रंग,राणा प्रताप,महेंद्र सिंह,अशोक,मुनिराज,राजेश कुमार,कुलदीप कुमार,शैलेन्द्र गंगवार,छत्रपाल सैनी,अजय राजपूत आदि ने कहा हे कि हमने कल ही जिला प्रशासन को इस बारे में ज्ञापन दे दिया था।आज 20 मई को हमने संगठन की उक्त मांगों की पूर्ति हेतु अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया है जिससे कि हमारी मांग सरकार तक पहुंचे परन्तु दवाओं के अभाव में किसी भी मरीज को कोई असुविधा या जनहानि न हो।

सितारगंज, संवाददाता। कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सितारगंज, नानकमत्ता, शक्तिफार्म में बुधवार को मेडिकल स्टोर बंद रहे। इस दौरान आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता के लिए कुछ मेडिकल स्टोर खोले गये। दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजकर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री रोकने, जनस्वास्थ्य पर उत्पन्न गम्भीर खतरे तथा छोटे केमिस्टों को संरक्षण देने के लिए हस्तक्षेप की मांग की।
सितारगंज में मेडिकल स्टोर बंद कर सरकार के सम्बंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जतायी। वक्ताओं ने कहा कि लम्बे समय से उनकी समस्यों लम्बित हैं। कहा कि दवा व्यापारी स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण कड़ी है। उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। जबकि दवा व्यापारियों की मांग जायज हैं। यहां संरक्षक संजय जिंदल, अध्यक्ष जोगा सिंह, महामंत्री राकेया मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, यश अरोरा, बलविंदर संधू, मनोज जिंदल, विनोद बजाज, नीरज जिंदल, हामिद अली मौजूद रहे। इधर शक्तिफार्म में भी मेडिकल स्कूल बंद रहे। यहां कृपा सिंधू हीरा, पंकज कुमार, सुदान मण्डल, नरेया अरोरा, संजय सिंह मौजूद रहे। इधर मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीज दवाइयों के लिए भटकते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *