पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में स्थानीय इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय का कक्षा 10 एवं कक्षा 12 का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मेधावी छात्राओं के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नज़र डालें तो कक्षा 12 में कुमारी फारिया ने 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं, कक्षा 10 की परीक्षा में कुमारी अलीना बी ने 78% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी कड़ी मेहनत से सबको गौरवान्वित किया।
इस गौरवशाली सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि ये छात्राएं देश का गौरव हैं और भविष्य में समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त स्टाफ और अभिभावकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए मेधावियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)