आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पोखरे (तालाब) में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह ग्रामीणों ने जब पानी में शव उतराता देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
पुलिस ने निकलवाया शव:
सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस की मौजूदगी में जब शव की शिनाख्त की गई, तो उसकी पहचान ऋषिकेश गिरी के रूप में हुई।
जांच में जुटी पुलिस:
शव मिलने की खबर जैसे ही ऋषिकेश के परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या कोई दुर्घटना। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)