रूद्रपुर। गुरूवार प्रातः अशोक लेलैण्ड कम्पनी के पास ग्राम जयनगर छतरपुर मार्ग पर अज्ञात कारणों से एक स्क्रेप गोदाम में लगी आग से गोदाम में रखा करोड़ों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया आग इतनी भयाहव थी कि उससे निकल रहे काले धुंए से आसपास के क्षेत्र में अंधेरा सा हो गया इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिगत आसपास के भवनों को खाली करवा दिया गया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग व विभिन्न कम्पनियों के अग्निशमन वाहनों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया घटनास्थल का अग्निशमन अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमेक्स कालोनी निवासी कमल अरोरा इण्डस्ट्रीयल स्क्रेप का कारोबार करते हैं उन्होंने ग्राम जयनगर छतरपुर मार्ग पर सुप्रीम इंटरप्राईजेज के नाम से इण्डस्ट्रीयल स्क्रेप का गोदाम बनाया हुआ है जहां करोड़ों रूपयों का विभिन्न तरह का स्क्रेप सामान रखा रहता है। उन्होंने बताया कि आज प्रातः करीब साढ़े आठ बजे उन्हें कर्मचारियों ने बताया कि गोदाम से धुंआ निकल रहा है जानकारी मिलते ही वह तत्काल गोदाम पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि गोदाम से आग की तेज लपटें निकल रहीं है और आकाश काले धुंए से भरा हुआ है मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को दी सूचना देने के कुछ देर में ही दमकल के कई वाहन वहां आ पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया परंतु आग की विकरालता को देखते हुए और वाहन बुलाने पड़े। उन्होंने बताया कि दमकल के लगभग दस वाहनों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कमल अरोरा ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में उन्हें एक करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान होने की सम्भावना है गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक सामान, लोहा,ड्रम,गत्ता सहित अन्य कई इण्डस्ट्रीयल स्क्रेप रखा हुआ था। उन्होंने बताया इस घटना में गोदाम में बना उनका कार्यालय भी पूरी तरह से आग की चपेट में आकर राख हो गया है जिसमें सभी आवश्यक कागजात, एसी, कम्प्यूटर, फर्नीचर, सीसीटीवी आदि सामान जल गया है साथ ही गोदाम में रखीं दो मोटरसाईकिलें भी आग की भेंट चढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है सम्भवतया आग शार्ट सर्किट के कारण लग सकती है आग से गोदाम का भवन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।उन्होंने बताया यदि समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास स्थित अन्य फैक्ट्रियों व आवासीय भवनों को खतरा उत्पन्न हो सकता था। सूचना पर समाजसेवी सुशील गाबा,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत तमाम लोगो ंने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *