अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर जिले में कल हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। त्यौहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने भारी पुलिस बल के साथ टांडा शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।
सुरक्षा का लिया जायजा:
ईद की नमाज और त्यौहार की तैयारियों के बीच अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। टांडा के मुख्य बाजारों और चौराहों पर फ्लैग मार्च करते हुए अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

शांति की अपील:
पैदल मार्च के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्यौहार में खलल डालने वाले शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)