​अमरियाPILIBHIT। क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपना रुख बेहद कड़ा कर लिया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मयंक गोस्वामी के सख्त निर्देश पर मंगलवार की शाम राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के तहत लेखपाल अनूप कुमार और स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से नहर पुल के निकट सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाए जाने पर वाहन संख्या UP25DY1226 को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
​सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया वाहन
​प्रशासनिक टीम द्वारा पकड़े गए इस वाहन के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से सीज किए गए वाहन को अमरिया थाना परिसर में लाकर खड़ा करा दिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं और अवैध परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
​अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
​एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी के नेतृत्व में प्रशासन ने यह साफ संदेश दे दिया है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। भविष्य में भी यदि कोई इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ और अधिक कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *