​अमरिया pilibhit। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
​जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ किसी घटना की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर धुंधरी ईंट भट्टे की ओर जाने वाले रास्ते से युवक को हिरासत में ले लिया।
​तलाशी के दौरान आरोपी की स्कूटी से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राहुल, निवासी कस्बा नवाबगंज, जनपद बरेली के रूप में बताई है। पुलिस ने बरामद असलहे और स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी का चालान कर दिया, जिसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *