नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा को सनातन संस्कृति के प्रति अटूट आस्था, भक्ति, धैर्य और संयम का पवित्र प्रतीक बताया है। उन्होंने यात्रा पर रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पूरे मार्ग पर उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के साथ-साथ क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण की व्यवस्था भी लागू की गई है।
गृह मंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी उन्नत व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।