रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में आज पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त आयोजित इस पहली परेड के माध्यम से एसएसपी ने जनपद के पुलिस बल की दक्षता,अनुशासन और टर्न-आउट का सूक्ष्म अवलोकन किया और अपने साथ उनको दौडाया भी।​परेड के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी,फायर सर्विस और विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसएसपी द्वारा टोलीवार परेड का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न टोलियों के बीच अनुशासन और आपसी सामंजस्य हेतु सभी टोलियों से ड्रिल करवाई गई।​परेड के पश्चात एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने ​भोजनालय में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की तथा अभिलेखों का रखरखाव गार्द रजिस्टर, आदेश कक्ष और विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड्स का विधिवत मिलान किया। गार्द कमांडरों को मुल्जिम कमान ड्यूटी और सुरक्षा ड्यूटी के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *