सितारगंज। भारत विकास परिषद की महिला विंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत हॉली चिल्ड्रन स्कूल में ड्राइंग एवं मैथ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज श्री राणा, कार्यक्रम संयोजक ममता गोयल, प्रीति अग्रवाल और गिरजा पंत ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि राज श्री राणा ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम होती हैं। छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं से बच्चे आगे बढ़कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

कार्यक्रम संयोजक ममता गोयल ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बच्चों ने अपनी सुंदर ड्राइंग के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर महिला संयोजिका सीमा सिंघल, प्रधानाचार्या रश्मि बुधलाकोटि, गिरजा पंत, ममता गोयल, कोमल मित्तल, तन्वी जैन, प्रीति अग्रवाल, पूनम झिनझीरिया, अध्यक्ष अमित गोयल, प्रांतीय संयोजक महेश मित्तल, सचिव मनीष मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *