पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने उत्तर प्रदेश कैडर के तेजतर्रार आईपीएस (IPS) अधिकारी अजय पाल शर्मा से सोशल मीडिया पर बिना शर्त माफी मांग ली है। रिजु दत्ता ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि वे आईपीएस अजय पाल शर्मा से अपने किए कृत्य के लिए बिना शर्त और लिखित रूप में माफी मांगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए अपनी पूर्व पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजु दत्ता का दावा है कि आईपीएस अधिकारी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जो विवादित वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, वह उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि TMC नेतृत्व के कहने और दबाव में आकर तैयार किया था।

इस पूरे विवाद के राजनीतिक और कानूनी तूल पकड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने रिजु दत्ता से पल्ला झाड़ते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। पद छिनने और पार्टी द्वारा अकेला छोड़ दिए जाने के बाद रिजु दत्ता का दर्द छलक उठा और उन्होंने पूरी सच्चाई जनता के सामने रख दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित और सिंघम छवि वाले आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ भ्रामक सामग्री पोस्ट करने को लेकर कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक रही थी, जिसके बाद पूर्व टीएमसी नेता ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि इस बिना शर्त माफीनामे के बाद आईपीएस अजय पाल शर्मा इस मामले में अपनी कानूनी शिकायत वापस लेते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *