मेरठ (उत्तर प्रदेश)। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दहेज के लोभी ससुरालियों ने अपनी ही बहू को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

4 साल पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए टॉर्चर
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मुस्कान का निकाह करीब 4 साल पहले मवाना कस्बे के रहने वाले अब्दुल के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पिछले काफी समय से ससुराल वाले मुस्कान से ₹2 लाख नकद की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा न करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

9 लोगों पर मुकदमा, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
विवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति अब्दुल समेत ससुराल के 9 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पति और अन्य 7 आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलिस का बयान
मवाना पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। विवाहिता की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *