इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना इकदिल क्षेत्र के एक मोहल्ले में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपने स्कूल में शिक्षिका को रोते हुए आपबीती सुनाई। पुलिस पर इस मामले में हीलाहवाली के गंभीर आरोप लगे हैं।पानी पिलाने के बहाने घर बुलाकर की हैवानियतपरिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के ही रहने वाले आरोपियों ने मासूम को पानी पीने के बहाने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां विवेक नाम के युवक ने बच्ची के साथ दुराचार किया, जबकि एक अन्य साथी ने इस कृत्य में उसका सहयोग किया। डरी-सहमी बच्ची ने लोक-लाज और डर की वजह से शुरुआत में घर पर कुछ नहीं बताया।शिक्षिका की सूझबूझ से हुआ खुलासाबीते दिनों स्कूल में बच्ची गुमसुम और रोती हुई दिखी, जिस पर उसकी शिक्षिका ने विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की। बच्ची ने जब पूरी घटना बताई, तो शिक्षिका के पैरों तले जमीन खिसक गई। शिक्षिका ने तत्काल परिजनों को स्कूल बुलाया और मामले की जानकारी दी।पुलिस पर देरी से कार्रवाई का आरोपपरिजनों का आरोप है कि वे घटना के बाद से ही पुलिस के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप लगाया गया है कि वारदात के लगभग एक महीने बाद पुलिस ने अब जाकर मुख्य आरोपी विवेक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस की कार्रवाईथाना इकदिल पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर और शिक्षिका के बयान के आधार पर आरोपी विवेक और एक अन्य के खिलाफ दुराचार (रेप) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *