पीलीभीत। बेन-हर गुरुकुल और बेन-हर किड्स वर्ल्ड स्कूल की दोनों शाखाओं में रविवार को ‘विश्व हास्य दिवस’ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा पाँच तक के नन्हे-मुन्नों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे फनी डांस, हास्य-व्यंग्य गीत, क्राफ्ट और क्रेयॉन एक्टिविटी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा पाँच के विद्यार्थियों—नवरूप सिंह, साधना और अविका पांडे—द्वारा दी गई प्रस्तुति रही। उन्होंने अध्यापिका उरनीत कौर के निर्देशन में हास्य सम्राट चार्ली चैप्लिन के ‘मूक अभिनय’ का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय की संस्थापिका रंजीत सैहमी ने इस अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हंसी-खुशी का वातावरण तनाव कम करने के लिए आवश्यक है। प्रधानाचार्या करिश्मा सैहमी और डॉ. निर्मल कौर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि हंसी मन और आत्मा के लिए सर्वोत्तम औषधि है। कार्यक्रम में हेडमिस्ट्रेस पल्लवी पाण्डेय, रचना वाधवा, रीना सक्सेना और मोहिनी उपाध्याय ने बच्चों को हास्य योग के लाभों से अवगत कराया। पूरे आयोजन का सफल संचालन गुरसेवक सिंह, रोशनी बग्गा और आयुषी दीक्षित के निर्देशन में हुआ, जिसमें शिक्षक शिवम शर्मा और रजनी दीक्षित का विशेष सहयोग रहा।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)