सितारगंज। डिलिवरी कंपनी में काम दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 4.44 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। वहीं, मामले में पीड़ित ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मीना बाजार निवासी केसरी इंटरप्राइजेज के स्वामी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को गुड़गांव स्थित देहलीवरी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला से व्यापार के संबंध में बातचीत हुई थी।
इसके बाद आरोपी ने उससे अलग-अलग बहाने से 4.44 लाख रुपए वसूल किए। 12 मार्च को पंजीकरण शुल्क के नाम पर 45 हजार रुपए, 17 मार्च को जमानत राशि के नाम पर 2 लाख रुपए, 4 अप्रैल को कॉर्पोरेट पंजीकरण आईडी शुल्क के नाम पर 1.49 लाख रुपए और 13 अप्रैल को फायर सेफ्टी एनओसी के नाम पर 50 हजार रुपए पर अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। इस तरह आरोपी ने कुल 4.44 लाख रुपए बैंक खाते में जमा कराए।
रकम जमा कराने के बाद जब आरोपी से संपर्क नहीं हो सका। तो पीड़ित 14 अप्रैल को बताए गए पते पर गुड़गांव पहुंचा। वहां जाकर पता चला कि जिस कंपनी का नाम बताया गया था। वैसी कोई कंपनी मौजूद ही नहीं है। वास्तविक देहलीवरी लिमिटेड नामक कंपनी के अधिकारियों ने भी इस तरह की किसी प्रक्रिया या व्यक्ति से संबंध होने से इनकार कर दिया।
धोखाधड़ी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में पुलिस मामले आरोपीय व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *