इटावा: जनपद के थाना इकदिल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार दूध की पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है।

हादसे का विवरण:
जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र अपनी दुकान बंद कर देर शाम घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे इकदिल ओवरब्रिज के नीचे पहुँचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार दूध की पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।हादसे में पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल बेटे लालजी तिवारी को सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *