गाजियाबाद (खोड़ा): खोड़ा के चर्चित ढाबा डबल मर्डर कांड में पुलिस ने अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचा दिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी राजन और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़े गए राजन और सचिन ढाबे पर ही काम करते थे। मामूली विवाद में थप्पड़ मारने के बाद इन्होंने लाठी और चाकू से हमला कर दो लोगों की जान ले ली थी। मामले का खुलासा: ढाबा मालिक की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, अब इन दोनों के पकड़े जाने से पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का पूरा खुलासा कर दिया है।