सितारगंज। मध्यप्रदेश निवासी महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है।
गांव पिधमपुर, धार (मध्यप्रदेश) निवासी रीना ने बताया कि 19 अप्रैल को उसके पति विक्की पाल और देवर विशाल पाल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उसे जान से मारने की कोशिश की।
बताया कि आरोपी पति उसे बदनाम करने के लिए उस पर पांच लाख रुपए लेकर भागने का झूठा आरोप लगा रहा है। वह उसे रोजाना जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसके उसकी जान को खतरा बना हुआ है। उसने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पिधमपुर में अपना मेडिकल कराया था। जिसमें उसके साथ मारपीट करने की पुष्टि हुई है। उसके पास मारपीट का वीडियो भी सुरक्षित रखा है। इसके अलावा काॅल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है।
वहीं, मामले में पुलिस ने ट्रांजिट कैंप, रूद्रपुर निवासी पति विक्की पाल, देवर विशाल पाल और आकाश पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *