हिमाचल प्रदेश के Kullu जिले की बंजार घाटी में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती से विवाह रचाकर सबको चौंका दिया। उम्र में करीब 31 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों ने आपसी सहमति से जीवनसाथी बनने का फैसला लिया।

बताया जा रहा है कि यह शादी करीब एक महीने पहले हुई थी, लेकिन अब इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सोम देव खुद इस रिश्ते की पुष्टि करते नजर आते हैं, जहां वह लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कहते हैं कि दोनों पति-पत्नी हैं।

शादी के बाद दंपति काफी खुश नजर आ रहा है। हाल ही में थरिम्बला गांव में आयोजित रिसेप्शन में दोनों ने पारंपरिक नाटी नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

सोम देव ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद वह अकेले रह रहे थे, जबकि उनका भाई अलग रहता है। वहीं दुल्हन ने भी इस शादी को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि वह अपने पति के साथ संतुष्ट और खुश है।

स्थानीय लोगों के बीच यह विवाह जिज्ञासा और चर्चा का केंद्र बना हुआ है, वहीं कई लोग इसे सामाजिक परंपराओं से हटकर लिया गया साहसिक फैसला भी मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *