रुद्रपुर। निकटवर्ती गांव फुलसूंगा में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।पूर्वांचल सेवा समिति के तत्वाधान में फुलसूंगा स्थित जेष्ठा प्लेटिनम टावर के समीप श्रीराम कथा आयोजित की जा रही है जिसमें परम पूज्य श्री शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का वर्णन किया जा रहा है जिसमें गत रात्रि श्रीराम और केवट संवाद बताया गया।बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने श्री शांतनु जी महाराज को पुष्पगुचछ भेंटकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया व उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया।महाराज जी ने बताया किस प्रकार गंगा नदी को पार करने के लिए प्रभु श्री राम ने केवट की नाव का सहारा लिया और वह गंगा नदी पार कर पाए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने राक्षसों का नाश करने के लिए जहां वानरों को अपनी सेना बनाया।चुघ ने कहा श्री राम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के पापों और अहंकार का समापन होता है। आज की युवा पीढ़ी को अपने धर्म और आध्यात्म के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए और धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए।इस दौरान दूधिया बाबा मंदिर के स्वामी शिवानंद जी महाराज,मुख्य अतिथि समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, आलोक प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह, सोनू ठाकुर, जयप्रकाश सिंह, जगदम्बा कौशिक, पूनम पांडे, विनोद चैहान, हरिलाल ठाकुर, सर्वेश तिवारी, हरदीप सिंह, उपेंद्र गिरी, अशोक कुमार सिंह, रजत दीक्षित, अमित गौड़, यश सिंह, सोनू शर्मा, सार्थक समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)