रुद्रपुर। जनसेवा की सच्ची भावना को साकार करते हुए शहर में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल पिछले कई माह से निरंतर जारी है। भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के कुशल नेतृत्व में संचालित यह जनसेवा अभियान रुद्रपुर में सहयोग, संवेदना और मानवता की मिसाल बनता जा रहा है। यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर विस्तार पा रहा है और दिन-प्रतिदिन अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ रहा है।

इसी क्रम में रुद्रपुर में समाजसेवी नरेश गुप्ता ने अपने जन्मदिन को सादगी, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाते हुए इस जनसेवा अभियान में सहभागिता की। उन्होंने अपने जन्मदिन को उत्सव के रूप में न मनाकर जरूरतमंदों की जनसेवा को प्राथमिकता दी, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया।

आज की जनसेवा का शुभारंभ समाजसेवी श्री नरेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एवं अनुज पाठक द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री हनुमान जी एवं भगवान शिव-पार्वती जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

इस जनसेवा अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों, श्रमिकों, राहगीरों एवं असहाय व्यक्तियों के लिए भंडारे का आयोजन कर निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयों का वितरण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत पहुंचाई जा रही है। यह जनसेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रहा है, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और मानवता की भावना को भी सशक्त कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा, “जनसेवा ही हमारा परम धर्म है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। यह अभियान तभी सफल होगा जब अधिक से अधिक लोग इसमें जुड़कर जनसेवा के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाएंगे।”

उन्होंने कहा कि वह जनसेवा के लिए सदैव तत्पर हैं और गरीबों के दुख-दर्द में हमेशा उनके साथ खड़े रहना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानते हैं और इसी भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि सच्ची राजनीति वही है, जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित हो।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशल अग्रवाल ने कहा कि यह जनसेवा अभियान भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में निरंतर जारी है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किया जा रहा है।

वहीं समाजसेवी नरेश गुप्ता ने जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा, “भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में चल रहा यह जनसेवा कार्य वास्तव में अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। जरूरतमंदों की मदद करने से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अपने जन्मदिन के अवसर पर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का अवसर मिला।”

आज की जनसेवा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशल अग्रवाल, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष श्री ओम अग्रवाल, संस्कार भारती के उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, निखिल चंडोक, अग्रवाल युवा संगठन के महामंत्री अनुज अग्रवाल, अंकित शर्मा, अधिवक्ता एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट मनीष मित्तल, शिवांश अग्रवाल, जाट महासभा के मीडिया प्रभारी चौधरी सुधीर डागर, अमित मित्तल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए जनसेवा कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी इस अभियान से जुड़े रहने का संकल्प लिया।

अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि जनसेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान न केवल जनसेवा का माध्यम बन रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में भी एक सशक्त पहल के रूप में उभर रहा है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *