रूद्रपुर। पुलिस द्वारा किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा अभियुक्त गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद।पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी ने प्रेस को बताया पुलिस ने दीपक कुमार की हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त शिवा को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी ने बताया दिनांक 17.04.2026 की रात्रि को पुरानी गल्ला मण्डी निवासी दीपक कुमार पर शिवा नामक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था उपचार के दौरान 18.04.2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल में दीपक की मृत्यु हो गई।
वादी विनीत कुमार की तहरीर पर थाना किच्छा में मु.अ.सं. 131वर्ष 26 धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें मृत्यु के पश्चात धारा 103 बीएनएस की वृद्धि की गई।श्री चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 20.04.2026 की शाम को अभियुक्त शिवा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र महेश,निवासी नन्दपुर नरका टोपा,थाना बाजपुर (हाल निवासी पुरानी गल्ला मण्डी, किच्छा) को गिरफ्तार किया अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद कर लिया गया है, जिसके फलस्वरूप अभियोग में 4..25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।पूछताछ का विवरण’रू पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक दीपक उसके मामा की लड़की से बात करता था। घटना की रात बनखण्डी मन्दिर के पास विवाद बढ़ने पर अभियुक्त ने आवेश में आकर चाकू से दीपक पर कई वार कर दिए थे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)