रूद्रपुर। देर रात्रि हल्द्वानी मार्ग पर संजय वन के पास तेज गति से जाती स्कार्पियो व स्कूटी के की भिड़न्त हो गई। इससे स्कूटी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्रित लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।स्कूटी सवार युवक हल्द्वानी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे मृतक युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मडुआखेड़ा जसपुर निवासी 21 वर्षीय अनिकेत कश्यप पुत्र राजेन्द्र सिंह, 26 वर्षीय आकाश कश्यप पुत्र गंगाराम निवासी सिविल लाईन रामपुर व ग्राम बदेड़ी रूढ़की निवासी 22 वर्षीय रोहन पुत्र कमल यहां ग्राम छतरपुर में किरायेदार के रूप में रहकर अशोक लेलैण्ड कम्पनी में काम करते थे। बताया जाता है की सायं तीनों साथी हल्द्वानी में अपने दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी संख्या यूके 06 बीसी 8764 पर सवार होकर गये थे जहां से देर रात वह स्कूटी पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। जब वह संजयवन के पास पहुंचे तो सामने की ओर से तीव्र गति से आती स्कार्पियो संख्या यूके 04 एएच 3738 के अज्ञात चालक ने स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी स्कार्पियो के नीचे चेसिस में फंस गई और काफी दूर तक घिसटते चली गई इस हादसे में स्कूटी सवार उक्त तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के दौरान उधर निकल रहे लोगों की भीड़ लग गई इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष पंतनगर नन्दन सिंह रावत, चौकी प्रभारी सिडकुल सुरेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे,पुलिस ने तीनों युवकों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाईल कागजात के आधार पर मामले की जानकारी उनके साथियों को दी। सूचना पर मृतक साथी अस्पताल पहुंचे। चौकी प्रभारी सिडकुल ने बताया कि मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी गई परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिए। उन्होंने बताया कि तीनों रात को शादी से वापस कमरे पर पहुंचने वाले थे, इन्हीं में से एक का मोबाइल हल्द्वानी में छूट गया मोबाइल लेने वापस जा रहे थे तभी हादसा हो गया। परिवार में कोहराम मच गया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *