रूद्रपुर। एआई का दुरूपयोग कर फर्जी एकाउण्ट बनाकर सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट प्रचारित करने तथा बिना सत्यापन के समाचार प्रकाशित करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। आज किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ पार्षद गौरव खुराना की ओर से तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा जब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता कार्यकर्ता कोतवाली में धरना जारी रखेंगे और एसएसपी का घेराव करेंगे। इससे पूर्व विधायक श्री बेहड़ की अगुवाई में कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहंचे। श्री बेहड़ ने कहा कि बंगाली समाज के चहुंमुखी विकास में केवल कांग्रेस का ही योगदान रहा है। भाजपा ने इस समाज को केवल झूठे आश्वासन ही दिये हैं। उन्होंने कहा कि देश एवं उत्तराखण्ड में कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी द्वारा बंगाली समाज के लोगों को जमीन देकर बसाया गया था। जबकि भाजपा ने इस समाज को केवल झूठे आश्वासन ही दिये है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने बंगाली समाज को घुसपैठिया बताकर देश से बाहर निकालने की बात भी कह दी।

श्री बेहड़ ने कहा कि बंगाली समाज की जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए भाजपा सरकार पिछले कई दशकों से कोरे आश्वासन ही दे रही है। यह कार्य केवल कांग्रेस के शासन में ही सम्भव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं पार्टी के सभी नेताओं ने हमेशा से ही बंगाली समाज का सम्मान किया है। जो विरोधी लोग पचा नहीं पा रहे है। अब वह एआई का दुरूपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर कांग्रेस नेताओं को लेकर भ्रामक दुष्प्रचार करने लगे है। यदि ऐसे नेताओं में हिम्मत है तो सामने आकर राजनैतिक मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि यदि बंगाली समाज के भाजपाईयों को पुतले ही फूंकने हैं तो अपने नेताओं व सरकार के फूंके जो उनके समाज को लम्बा अर्सा बीत जाने के बाद भी अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिला पाये। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मोहनखेड़ा, सुभाष बेहड़, संजय जुनेजा, ममता रानी, ममता हालदार, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, सुनील चुघ , अशोक चुघ,संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, परिमल राय, अर्जुन विश्वास, प्रेमानंद महाजन, प्रीति साना, उमा सरकार, मोनिका ढाली, मानस बैरागी, असित बाला, किशोर हालदार, विकास मल्लिक, सत्यम राय, मनीष गिरी, राकेश अधिकारी, गौतम मंडल, अशोक राय, रमन विश्वास, जयदेव मदक, खगोपती विश्वास, संजय आइस, विकास विश्वास, पवन बिष्ट, तरुण नेगी, पिंटू गांगुली, जितेश शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रवेश कुरैशी,भीम ठुकराल, अशोक ठुकराल मोहन भारद्वाज, दिनेश पंत, शिशुपाल सिंह, विजय यादव, चौधरी ओमपाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, सुमित राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *