सितारगंज। सीबीएसई ने बुधवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल, सितारगंज से आराध्य अग्रवाल ने 98 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। जबकि, आराध्या गंगवार ने 97.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय और इंशा खान ने 97.2 फ़ीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
स्कॉलर वैली इंटरनेशनल स्कूल, सितारगंज से कृतिका जोशी ने 96.20 फ़ीसदी अंक के साथ विद्यालय में टॉप किया है। जबकि, उत्कर्ष प्रताप सिंह ने 92.8 फ़ीसदी अंक के साथ द्वितीय और दिग्पाल शर्मा ने भी 92.8 फ़ीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।





विद्यालय के प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
वहीं, एसएम पब्लिक स्कूल सितारगंज से नीरज भट्ट ने 96 फ़ीसदी अंक के साथ विद्यालय में टॉप किया है। जबकि, हर्षित जोशी ने 93.4 फ़ीसदी अंक के साथ द्वितीय और शुभम बोरा ने 92.2 फ़ीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्रबंधक भुवन भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी सतत मेहनत, आत्मविश्वास और एकाग्रता से यह सिद्ध कर दिया कि लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।









इधर, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, सितारगंज से गणेश राणा ने 96 फ़ीसदी अंक के साथ विद्यालय में टॉप किया है। जबकि, जया कुमारी ने 95.4 फ़ीसदी अंक के साथ द्वितीय और सोनाक्षी 94.8 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।
वहीं, मोहिंदर सिंह मेमोरियल स्कूल, सितारगंज से जोया रहमान ने 96 फ़ीसदी अंक के साथ विद्यालय में टॉप किया है। जबकि तृप्ति ने 91 फ़ीसदी अंक के साथ द्वितीय और रीत सागर ने 90 फ़ीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)